29 सित॰ 2009


दो अनूठी सभाए - 

जौनपुर जनपद में बसपा के दो मंत्री मीटिंग करते है जिनमे जिनकी उपस्थिती  इन सभाओ  में है उनमे ही समता नहीं है |
समाज को बाटने वाले आज सामाजिक बदलाव के लिए बयां कर रहे है |

डॉ.लाल रत्नाकर  


बगैर शिक्षा के सफल जीवन की कल्पना बेमानी : सुभाष

Sep 25, 12:55 am

जमालापुर (जौनपुर)। संस्कृति मंत्री सुभाष पाण्डेय ने कहा कि बगैर शिक्षा के सफल जीवन की कल्पना करना बेमानी है। यह आज की बहुत बड़ी जरूरत है।
वे पूर्वाचल बाल श्रमिक विद्यालय सरसरा में गुरुवार को भवन के लोकार्पण समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने उद्घाटन के पश्चात कहा कि छात्र-छात्राओं में संकल्प शक्ति जागृत होनी चाहिए। इसके दम पर ही लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि वही व्यक्ति महान होता है जो अपने लक्ष्य को क्रियान्वित रूप में परिवर्तित कर लेता है। दृढ़संकल्प और धैर्य का ज्वलंत उदाहरण था चा‌र्ल्स गुडईयर, जिसने रबड़ को आधुनिक उपयोग के लायक बनाया और सारी दुनिया में रबड़ के टायर परिवहन के अलावा लगभग पांच सौ अन्य उपयोग में आ रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सी.पी.शर्मा तथा संचालन डा.शम्भू रतन गांगेय ने किया। इस अवसर पर शशांक शेखर शुक्ला, राजितराम शुक्ला, लड्डू दूबे, अश्वनी सिंह, अरुण सिंह, विनोद सिंह, दिनेश तिवारी, प्रेम नारायण सिंह नीलू सहित कई लोग उपस्थित रहे। आयोजक अशोक दूबे ने आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
उधर बरसठी स्थित अशोक दूबे औद्योगिक शिक्षण संस्थान सरसरा के उद्घाटन में संस्कृति मंत्री सुभाष पाण्डेय ने कहा कि मनीषियों द्वारा बताये रास्ते पर चलकर हम अपने राष्ट्र का विकास कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रविन्द्र त्रिपाठी व संचालन शम्भूरतन गांगेय ने किया। इस अवसर पर सौरभ दूबे, ज्ञान दूबे, नरेन्द्र बहादुर सिंह, शशांक शेखर शुक्ला, अरुण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समानता का अधिकार दिलाना बसपा का मूल उद्देश्य: सुखदेव राजभर

Sep 27, 11:54 pm

चन्दवक (जौनपुर)। बहुजन समाज पार्टी का मूल उद्देश्य है समानता का अधिकार दिलाना। जिस दिन सभी नागरिकों को वास्तविक रूप में समानता का अधिकार प्राप्त हो जाएगा, नक्सलवाद, आतंकवाद जैसी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। उक्त उद्गार विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने अमरौना में डा.भीमराव अम्बेडकर मूर्ति के अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए रविवार अपराह्न कही।
श्री राजभर ने कहा कि पार्टी के लोग एक-एक रुपया इकट्ठा कर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करे क्योंकि बाबा साहब को जीवित रहते हुए भी वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे और मरणोपरान्त भी आज उनकी प्रतिमाओं को एक साजिश के तहत क्षतिग्रस्त की जाती है क्योंकि दलित महापुरुषों का सम्मान आज भी कतिपय लोगों को नहीं पचता है। विधान सभा अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए अपने बच्चे को शिक्षा अवश्य दिलायें क्योंकि शिक्षा के बगैर कुछ भी प्राप्त करना सम्भव नहीं है। शिक्षा के बदौलत ही बाबा साहब ने वह कर दिखाया जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

समारोह को बीज प्रमाणीकरण संस्थान के उपाध्यक्ष रमाशंकर राजभर, मछलीशहर लोकसभा के प्रभारी दीपचन्द राम, जिला पंचायत सदस्य बहादुर यादव, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, डा.सूबेदार राम, सीताराम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाधीन राजभर एवं संचालन हरिनाम सिंह ने किया। इससे पूर्व विधान सभाध्यक्ष ने वीरेन्द्र राजभर के आवास पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

फ़ॉलोअर