23 नव॰ 2009


आपातकाल जैसी जंग छेड़ने की तैयारी करें कार्यकर्ता : मुलायम

Nov 23, 02:11 a9


लखनऊ। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने 71वें जन्मदिन पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जैसे 1975 में लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई लड़ी गयी थी, वैसी ही अब सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन के लिए एक बड़ी जंग छेड़ने की तैयारी करें।
सपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुलायम ने जन्मदिन सादगी से मनाया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सपा प्रमुख ने कहा कि जन्मदिन मनाने की सार्थकता तो तब है, जब सब खुशहाल हों। इसके लिए हमें आज के दिन गैर बराबरी, अन्याय, दोहरी शिक्षा, बेकारी, किसानों की लूट के खिलाफ लड़ाई लेने का संकल्प लेना चाहिए। इस लड़ाई के लिए हमें किसानों के बीच जाना होगा। गली मोहल्लों में बैठकें करनी होंगी। अपनी नीति और कार्यक्रम बता कर सभी वर्गो को संघर्ष में जोड़ना होगा। उन्होंने 'जन्म दिवस' को 'संकल्प दिवस' करार देते हुए कहा कार्यकर्ता यही संकल्प लें और प्राणपण से पूरा करें।
केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए यादव ने कहा वह हर मोर्चे पर विफल है। देश की सुरक्षा को लेकर वह गंभीर ही नहीं है। न तो उसमें चीन की हरकतों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की हिम्मत है और ना ही करारा जवाब देने की। किसानों से उपज सस्ते में खरीदी जा रही है जबकि उपभोक्ता को मंहगा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा किसानों को एकजुट कर सरकार पर वैसा ही दबाव बनाया जाए, जैसे पश्चिमी उत्तार प्रदेश में गन्ना किसानों ने एकजुट होकर किया है। सपा प्रमुख ने कहा महंगाई से हर कोई त्रस्त है। प्रधानमंत्री उसे रोकने की बजाय कह रहे कि वह अभी और बढ़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

फ़ॉलोअर