25 जुल॰ 2012

आज हमारे बीच चौधरी साहब नहीं हैं,

प्रस्तुति ; डॉ.लाल रत्नाकर 
आज हमारे बीच चौधरी साहब नहीं हैं, पर उनसे जब भी मुलाकात होती बड़े आदर से पूंछते बैठाते और समाज पर बातचीत करते, हर तरह से सामाजिक विकास पर सजगता दिखाते. यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते तथा सपा के सांसद के नाते माननीय नेता ज़ी (श्री मुलायम सिंह यादव) इन्हें और गाजीपुर के दादा (श्री राम करन यादव)  को हमेशा ऊँचा ओहदा दिये, अमर सिंह के आने से इन दोनों को कठिनाई महशूश होती रही, पुराने लोग थे ईमानदार थे अमर सिंह की बेईमानी और कुसंस्कार से ये लोग दुखी रहते थे.
फिर भी कुछ कह नहीं पाते थे.ऐसे ही बातचीत में इन्होने बयान किया था कुछ नीतिगत बातें पहले मैंने प्रकाशित नहीं किया, पर जब वो आज नहीं हैं तो उनकी आवाज़ आप भी सुनिए .   
http://www.flickr.com/photos/97916826@N00/3551108426/in/photostream
(

समाजवादी नेता चौधरी हरमोहन सिंह नहीं रहे

Jul 25, 10:11 pm
कानपुर, जागरण संवाददाता: शौर्यचक्र विजेता, पूर्व सांसद व समाजवादी नेता 93 वर्षीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव का बुधवार को सुबह निधन हो गया। चौधरी साहब के निधन की सूचना पाते ही सपा सहित सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक गांव मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंच गए। वहां रहने वालों का कहना था क्षेत्र की शान चली गई, वह अनाथ हो गए। अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित कैलाश विद्यालोक इंटर कालेज परिसर में ही वह रहते थे। 93 वर्षीय चौधरी हरमोहन सिंह लोगों के लिए सर्वसुलभ थे, इसीलिए सुबह से ही उनसे मिलने वाले आने लगते थे। चौधरी साहब मंगलवार की शाम को भी जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुनकर हल कराने के लिए कुछ फोन भी किये। तब उन लोगों को नहीं मालूम था कि वह चौधरी साहब से अंतिम बार मिल रहे हैं। उनके पुत्र विधान परिषद के पूर्व सभापति चौधरी सुखराम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की रात वह दस बजे सोने चले गए। रात ढाई बजे वह बाथरूम गए, काफी देर बाद भी न लौटने पर मां गयाकुमारी बाथरूम तक गयीं जहां देखा कि वह गिरे पड़े है। उनको उठाकर बिस्तर तक लाया गया। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को मिली तो डॉक्टर हरनाम सिंह को बुलाया गया। उनके आने के पहले ही चौधरी साहब चिर निद्रा में सो चुके थे।
सुबह जैसे ही उनके निधन की जानकारी मिली पूरा शहर उनके अंतिम दर्शन के लिए मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचा गया। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव हैलीकाप्टर से सीधा मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन किए। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, कैबिनेट मंत्री राजाराम पाण्डेय, मंत्री अरुणा कुमारी, महापौर जगतवीर सिंह द्रोण आदि ने भी पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया।)

कोई टिप्पणी नहीं:

फ़ॉलोअर